वितर्क

Osho Hindi speech audio mp3 Download,Osho Audio mp3 free Download, Osho discourses in Hindi Download,Osho world AudioOsho Quotes in Hindi, Osho Quotes


यह वितर्क शब्द समझ लेने जैसा है। तर्क तो हम जानते हैं। तर्क विज्ञान के हाथ है। वह आश्चर्य को काटने की तलवार है। तर्क काटता है, विश्लेषण करता है। तर्क बाहर जाता है। वितर्क भीतर जाता है। वह काटता नहीं, जोड़ता है। तर्क विश्लेषण है--एनालिसिस। वितर्क संश्लेषण है--सिंथीसिस।फरीद हुआ एक फकीर। एक भक्त उसके पास एक सोने की कैंची ले आया; बड़ी बहुमूल्य थी, हीरे-जवाहरात लगे थे। और उसने कहा कि मेरे परिवार में यह चली आ रही है सदियों से। करोड़ों का दाम है इसका। अब मैं इसका क्या करूं? आपके चरणों में रख जाता हूं।

फरीद ने कहा, तू इसे वापस ले जा। अगर तुझे कुछ भेंट ही करना हो तो एक सुई-डोरा ले आना। क्योंकि हम तोड़ने वाले नहीं, जोड़ने वाले हैं। कैंची काटती है। अगर भेंट ही करना हो, एक सुई-डोरा ले आना।
वितर्क जोड़ने की कला है। वितर्क शब्द का अर्थ होता है विशेष तर्क। साधारण तर्क तोड़ता है; विशेष तर्क जोड़ता है। बुद्ध, महावीर, शिव, लाओत्से, वे भी तर्क करते हैं, लेकिन उनका तर्क वितर्क है।

Comments

Popular Posts